मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सवाई माधोपुर में 18 वर्षीय युवक का अपहरण कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सवाई माधोपुर में 18 वर्षीय युवक का अपहरण कर हत्या

सवाई माधोपुर। जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव में 18 वर्षीय युवक मनकुश मीणा के अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक शुक्रवार शाम उसे घर से जबरन थार गाड़ी में उठाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर सेलू चौराहे के आगे खाट का नाला क्षेत्र में पेड़ के पास फेंक दिया।शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे मनकुश का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मृतक के ताऊ भरतलाल मीणा के अनुसार शुक्रवार को परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर मनकुश अपनी बहन के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव के सुरेंद्र, जितेंद्र, अंकित, अमित, भीम सिंह, प्रभुलाल और कमलेश बिना नंबर की थार गाड़ी में घर पहुंचे। मोबाइल लेने की बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपिताें ने मनकुश का अपहरण कर लिया।परिजन रात में घर लौटे तो घटना की जानकारी मिली। युवक का मोबाइल बंद मिलने पर परिवार ने तुरंत कुंडेरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान मनकुश मीणा के रूप में की गई।परिजनों का आरोप है कि शव पर चोट के कई निशान थे और शरीर से शर्ट तक गायब थी, जिससे हत्या से पहले मारपीट की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सीओ सिटी उदय सिंह मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोबाइल विवाद के अलावा ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े विवाद की भी संभावना सामने आई है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। नामजद आरोपिताें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि सभी आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।मनकुश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनों में से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन अविवाहित है। युवक की हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपिताें की तलाश में दबिश दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें