मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

सारण पुलिस के विशेष अभियान के तहत 17 शराब कारोबारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण पुलिस के विशेष अभियान के तहत 17 शराब कारोबारी गिरफ्तार

छपरा। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पिछले 36 घंटों में पुलिस ने शराब के काले कारोबार को भारी चोट पहुंचाई है।विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर धावा बोला। इस दौरान चार अवैध शराब भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग 15,500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार शराब भी जब्त की है।एसपी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार कुल जब्त शराब 3357.64 लीटर जिसमें विदेशी शराब 2648.04 लीटर तथा देशी शराब 709.60 लीटर है इसके साथ ही इस धंधे में संलिप्त 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। सारण पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे शराब के निर्माण भंडारण या परिवहन से जुड़ी कोई भी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9031036406 या स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें