मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

ईएसआईसी ने पिछले साल दिसंबर में 17.01 लाख नए कर्मचारी नामांकित किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईएसआईसी ने पिछले साल दिसंबर में 17.01 लाख नए कर्मचारी नामांकित किए

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने पिछले साल दिसंबर माह में 17.01 लाख नए कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत जोड़ा है। नवम्बर महीने में ईएसआईसी ने 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े थे। नए पंजीकृत कर्मचारियों में इनमें 25 वर्ष की आयु तक के 8.22 लाख, जबकि 3.46 लाख महिला कर्मचारी हैं।कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल दिसंबर में 17.01 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। इसके साथ ही दिसंबर महीने में 20,360 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इस प्रकार श्रमिकों के लिए अधिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।दिसंबर माह के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख कर्मचारियों में से 8.22 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह संख्‍या कुल पंजीकृत कर्मचारियों का करीब 48.35 फीसदी है। दिसंबर में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.46 लाख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में कुल 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें