मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा के रजौली चेक पोस्ट पर 167 लीटर विदेशी शराब जब्त, नालंदा का तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवादा के रजौली चेक पोस्ट पर 167 लीटर विदेशी शराब जब्त, नालंदा का तस्कर गिरफ्तार

नवादा।नवादा जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित रजौली चेक पोस्ट पर शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 167.310 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद अधीक्षक नवादा अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत यह सफलता मिली।उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताए कि उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को झारखंड से होकर प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार शराब की खेप लेकर बिहार की ओर आ रही है।सूचना के आधार पर चेक पोस्ट पर डब्ल्यूबी 02 एएफ 8066 नंबर की कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त तहखानों से विभिन्न ब्रांड की कुल 167.310 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।मौके पर ही चालक सह कथित शराब तस्कर श्याम रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। वह नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तकिया कला गांव का निवासी बताया गया है और अवध केवट का पुत्र है।उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें