मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के मानखुर्द बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित एक बाल गृह से 16 साल के एक नाबालिग लड़के के लापता होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

इस मामले में ट्रॉम्बे पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी बाल गृह के सुरक्षा गार्ड ने ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में दी।

गार्ड ने बताया कि वह दोपहर 4:00 बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। उस समय उपस्थिति जांच में बाल गृह में 71 बच्चे मौजूद थे। इसके बाद बच्चों को नाश्ता दिया गया और उन्हें परिसर में खेलने की इजाजत दी गई। शाम 6:00 बजे दोबारा उपस्थिति जांच की गई, जिसमें सभी बच्चे मौजूद पाए गए। लेकिन, रात 9:30 बजे की अंतिम गिनती के दौरान एक 16 वर्षीय लड़के के गायब होने का पता चला।

पुलिस के अनुसार, बाल गृह के कर्मचारियों ने तुरंत परिसर की तलाशी ली। लेकिन, बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया।

ट्रॉम्बे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और बाल गृह के कर्मचारियों व अन्य बच्चों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा कब और कैसे लापता हुआ।

पुलिस ने यह भी बताया कि बच्चे के लापता होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसके अलावा, यह संदेह भी जताया जा रहा है कि वह खुद परिसर से बाहर निकल गया हो या किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ गया हो। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें