मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

PMCH में समय पर इलाज नहीं मिलने से 16 साल के अमन की मौत, 7 डॉक्टरों समेत नौ को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
PMCH में समय पर इलाज नहीं मिलने से 16 साल के अमन की मौत, 7 डॉक्टरों समेत नौ को नोटिस

बिहार की राजधानी पटना में स्थित PMCH में समय पर इलाज नहीं मिलने से 16 साल के अमन की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। 05 जून को अमन कुमार गुप्ता को एक वाहन ने ठोकर मार दी थी। घायल अमन को इलाज के लिए पीएमसीएच में लाया गया था लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से अमन की सांसें थम गईं। अमन गुप्ता की मौत के बाद पीएमसीएच में इलाज को लेकर भारी लापरवाही उजागर हुई थी।

अब इस मामले में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के सात डॉक्टरों और दो स्वास्थ्य प्रबंधकों की लापरवाही उजागर हुई है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति ने सोमवार को सभी संबंधित डॉक्टरों और प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा गया है कि इलाज के लिए आपने क्या किया? इस संबंध में 24 घंटे में जवाब दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें