मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में ठगी कर रहे 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवादा में ठगी कर रहे 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा।नवादा साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शातिर साइबर ठग एक बगीचे में बैठ कर देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों से धनी फाइनेंस, इंडिया बुल्स के नाम पर सस्ते दर पर लोन आदि का प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।पुलिस ने छापेमारी के क्रम में इन साइबर अपराधियों के पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, 27 जियो का सिम, 1 लैपटॉप, 7 डेबिट कार्ड, 17 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 वोटर कार्ड और 1 बैंक पासबुक को बरामद किया है।पुलिस के हत्थे चढ़े सभी शातिर साइबर ठग वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव, खानपुर और सोरहीपुर गांव और सिमरी बीघा गांव के बताए जाते हैं। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वारसलीगंज के इलाके में बगीचे में बैठकर साइबर अपराधियों द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का काम ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके बाद छापेमारी अभियान चलाया गया ।पुलिस टीम लगकर छापेमारी अभियान को अंजाम दिया ।जिसके बाद 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें