मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 16 जनवरीः अंतरिक्ष परी 'कल्पना' की आखिरी उड़ान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश-दुनिया

के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत

के अलावा अमेरिका के अंतरिक्ष अभियान के लिए भी खास है। भारत की बात की जाए

तो 16 जनवरी की तारीख देश की बेटी कल्पना चावला की उल्लेखनीय उपलब्धि की

साक्षी है। इस लड़की ने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को

पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष

यात्रा के लिए चुना।कल्पना ने 16 जनवरी, 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से

अंतरिक्ष के लिए दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित

हुई। 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका

यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत

हो गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1581ः ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को गैरकानूनी घोषित किया।

1556 : फिलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।

1681 : शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।

1943 : इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

1969 : सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

1991 : पहला खाड़ी युद्ध (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई) शुरू।

1992 : भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।

1996 : हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नई आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

1989 : सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

2003 : भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।

2006 : समाजवादी नेता मिशेल बैशलेट चिली की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008ः पाकिस्तान के वजीरिस्तान के वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता।

2013ः सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

2020ः

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत में स्थित हजीरा

लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के-9 वज्र-टी तोप

को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जन्म

1926ः प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैय्यर।

1927ः हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री कामिनी कौशल।

1931ः भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक चिकित्सक और वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय।

1946ः प्रख्यात भारतीय अभिनेता कबीर बेदी।

2001ः भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज।

निधन

1901 : महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे।

1938 : बांग्ला के प्रख्यात उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय।

1989ः

मलयालम सिनेमा के बड़े सितारे प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर)। इनके नाम सबसे

अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें