मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी के होटल में शराब पार्टी करते 16 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी के होटल में शराब पार्टी करते 16 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। बिहार में कहने को तो शराबबंदी है,लेकिन यहां आये दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप पकड़ी जा रही है,और जगह जगह शराब की पार्टियां भी खूब हो रही है।ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है,जहां छतौनी थाना क्षेत्र स्थित नवनिर्मित दर्शन होटल में पुलिस ने रविवार की देर रात शराब पार्टी करते 16 लोगों को हिरासत में लिया है।बताया गया कि होटल के बेंक्वेट हाॅल में बाहर से ताला बंद कर अंदर शराब पार्टी किया जा रहा था। पकड़े गये लोगो में ज्यादातर युवा है,जो शराब के फुल नशे में थे।पुलिस ने मौके से विदेशी शराब व बीयर की कई भरी और खाली बोतलें भी बरामद किया हैं।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है,साथ ही होटल के मालिक रामदर्शन सिंह पर 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा करते हुए उसकी संपत्ति की जांच का आदेश दिया है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े 16 लोगो में तीन घोड़ासहन के रहने वाले है,जिसमे एक गौतम नाम का बड़ा शराब कारोबारी भी शामिल है,सभी का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है,जिसके बाद और खुलासे भी हो सकते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें