मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

16 वर्षीय किशोर नदी में डूबा ,4 घंटे से लापता, परिजन परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
16 वर्षीय किशोर नदी में डूबा ,4 घंटे से लापता, परिजन परेशान

नवादा, 23 अक्टूबर (हि.स.)।नवादा जिले के नारदीगंज थाने के चोरमा गांव के विपिन साव के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गुरुवार को पंचाने नदी में स्नान करने गया था ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। 4 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी प्रिंस बरामद नहीं किया जा सका।प्रिंस के रिश्तेदार अभिषेक ने बताया कि वह 12:00 बजे स्नान करने गया था ।लेकिन यह काफी देर घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग नदी के पास गए ।वहां पहले से रह रहे लोगों ने बताया कि वह लड़का नदी में स्नान कर रहा था लेकिन अचानक लापता हो गया ।बताया जाता है कि बालू की गहराई में जाकर अवैध तरीके से खनन किए जाने के कारण नदी में हुए गहरे गड्ढे में जमा पानी में वह डूब गया ।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन अब तक डूबे हुए बालक जिंदा या मुर्दा बरामद नहीं किया जा सका है।मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस काफी शिथिलता बरत रही है। घटना के चार घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची है, जिससे डूबे हुए प्रिंस को ढूंढना मुश्किल हो रहा है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है ।परिजन काफी शोक में डूबे हुए हैं। खोजी दल को नहीं बुलाया जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें