मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा विस्तार मुख्यालय में डेढ़ हजार से ज्यादा सिख समुदाय के लोग भाजपा में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी के विस्तार मुख्यालय में

शनिवार को 1500 से अधिक सिख समुदाय के लोग पार्टी में शामिल हुए। भाजपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में सभी ने

पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जे पी

नड्डा ने नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि हमारे सिख

भाइयों ने किस तरीके से देश के लिए अपनी कुर्बानी दी, देश के लिए बलिदान

हुए। देश पर जितने भी आक्रमण हुए, उन सबको मुंहतोड़ जवाब देने और विजय

हासिल करने में सिख भाइयों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे सिख कौम के लोग

भाजपा में शामिल हों, ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात है।

उन्होंने

कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके माध्यम से हम देश की एकता,

अखंडता और सुरक्षा को आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें बहुत बड़ा योगदान आपका है,

आपके शामिल होने से हम यह काम और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा

कि सिख कौम के लिए अगर सही मायने में किसी ने काम किया है, तो वो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। मोदी लंबे समय तक पंजाब के प्रभारी

रहे, इसलिए उन्हें सिख समुदाय से बहुत लगाव है। जे पी नड्डा ने कहा कि

1984 में जिस तरह से मानवता और इंसानियत का गला घोंटा गया, वो हम सबने देखा

है। प्रधानमंत्री मोदी ने 1984 के दंगों पर एसआईटी का गठन किया और आज उन

दंगों के दोषी जेल में हैं।

नड्डा ने कहा कि आपके योगदान को

पहचानना, उसकी इज्जत करना और आपको मुख्यधारा में शामिल करते हुए पूरी ताकत

के साथ आपको आगे बढ़ाना अगर संभव है तो ये भाजपा में ही संभव है। सिख कौम

के लोग भाजपा में शामिल हों, ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात है। भाजपा

अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा

को आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें बहुत बड़ा योगदान आपका है, आपके शामिल होने से

हम यह काम और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें