मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सिक्किम के चंगथांग और लाचुंग में अभी भी फंसे हैं 150 पर्यटक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गंगटोक, । भारतीय सेना ने स्थानीय नागरिक प्रशासन के सहयोग से उत्तर

सिक्किम में फंसे करीब 1200 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने राहत और बचाव अभियान का विवरण एक्स

हैंडल पर साझा किया है। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार,

राहत अभियान में भारतीय सेना त्रिशक्ति कोर के अधिकारी और जवान युद्धस्तर

पर जुटे हुए हैं। मंगन के जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री का कहना है कि

चंगथांग और लाचुंग में करीब 150 पर्यटक बचे हैं। अगर मौसम अनुकूल रहा तो

उन्हें आज निकाल लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम में पिछले

हफ्ते बरसात के दौरान हुए भू-स्खलन में यह पर्यटक फंस गए थे। रक्षा

मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि सेना संचार सुविधा बहाल करने

में बीएसएनएल की सहायता कर रही है। टेली बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। 115

से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है। पर्यटकों की सुरक्षित

निकासी और सहायता पहली प्राथमिकता है।

मंगन जिला मजिस्ट्रेट

हेम कुमार छेत्री का कहना है कि अब तक 1225 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल

लिया गया है। भू-स्खलन से सबसे ज्यादा मंगन जिला प्रभावित हुआ है। अभी भी

लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से राहत और बचाव अभियान में दिक्कत आ रही

है। छेत्री ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो हवाई मार्ग से निकासी संभव

होगी। इसके लिए बागडोगरा में 6 एमआई हेलीकॉप्टर तैयार हैं।

स्थानीय

अधिकारियों का कहना है कि सांकलांग में नवनिर्मित झूला पुल ढहने के बाद

स्थिति गंभीर हो गई। यह उत्तरी सिक्किम और जोंगु को जोड़ने वाला मुख्य

मार्ग था। सिक्किम के सांसद इंद्र हंग सुब्बा ने मंगलवार को राष्ट्रीय

राजमार्ग-10 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें