मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

150 चीनी कंपनियां ‘2025 ग्लोबल यूनिकॉर्न 500 सूची’ में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
150 चीनी कंपनियां ‘2025 ग्लोबल यूनिकॉर्न 500 सूची’ में शामिल

बीजिंग। 'वर्ष 2025 ग्लोबल यूनिकॉर्न 500 सूची' 3 दिसंबर को जारी की गई। वर्ष 2024 की तुलना में, यूनिकॉर्न कंपनियों के समग्र मूल्यांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चाइना यूनिकॉर्न की संख्या और उनके मूल्यांकन में हिस्सेदारी, दोनों ही मामलों में दुनिया में अग्रणी बना हुआ है और कई प्रमुख क्षेत्रों में भी अग्रणी है।

आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की टॉप 500 यूनिकॉर्न कंपनियों का कुल मूल्यांकन वर्ष 2025 में 391.4 खरब युआन तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 30% से अधिक की वृद्धि है। ये कंपनियां मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में केंद्रित हैं और 150 चीनी कंपनियां इस सूची में शामिल हैं।

उद्योग जगत की दृष्टि से, ये मुख्य रूप से वित्तीय प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में वितरित हैं। इस वर्ष एक विशेष रूप से उल्लेखनीय पहलू यह है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षेत्र में यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या 20 से बढ़कर 36 हो गई है, जो 80% की वृद्धि है। इनमें से, चीनी एआई यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या 2 से बढ़कर 9 हो गई है, जो 350% की वृद्धि है।

वर्तमान में, चीन पांच प्रमुख क्षेत्रों में यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या के मामले में विश्व स्तर पर पहले स्थान पर है: उन्नत विनिर्माण, ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी, परिवहन और लॉजिस्टिक्स, जीवनशैली सेवाएं, तथा सांस्कृतिक पर्यटन और मीडिया।

बता दें कि यूनिकॉर्न कंपनियां वे कंपनियां होती हैं, जो लगभग 10 वर्षों से स्थापित हैं, जिनका मूल्यांकन 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, और जिनके पास मौलिक, क्रांतिकारी प्रौद्योगिकियां या व्यावसायिक मॉडल हैं, जिनकी नकल करना मुश्किल है। ये कंपनियां किसी देश या क्षेत्र के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और आर्थिक विकास की जीवंतता का एक महत्वपूर्ण संकेतक होती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें