मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

इंडोनेशिया के सेमारंग में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंडोनेशिया के सेमारंग में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत के सेमारंग शहर में सोमवार तड़के क्राप्याक टोल एग्जिट के चौराहे पर एक बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेमारांग सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के रोड बैरियर से टकराकर पलट गई।

सेमारंग सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के हेड बुडियोनो ने कहा कि बचाव अभियान काफी मुश्किल था क्योंकि कुछ पीड़ित बस के अंदर फंसे हुए थे और टूटे शीशे की वजह से अंदर जाने का रास्ता बंद था। बचाव दल को पलटी हुई बस के अंदर जाकर पीड़ितों तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाना पड़ा और उन्हें बहुत सावधानी से बाहर निकालना पड़ा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑफिस ने पुष्टि की कि सभी पीड़ितों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, वे फिलहाल घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।

यह हादसा जकार्ता में एक घर में आग लगने से पांच लोगों की मौत के कुछ ही दिनों बाद हुआ है।

जकार्ता रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख इस्नावा अदजी ने शुक्रवार को बताया कि जकार्ता में एक रिहायशी घर में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 8:10 बजे आग लगी और 10 फायर इंजनों की मदद से रात 11 बजे तक आग बुझा दी गई।

अदजी ने बताया कि इस घर का इस्तेमाल एक्सेसरीज बनाने के वेयरहाउस के तौर पर भी इस्तेमाल होता था। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने की वजह शायद बिजली का शॉर्ट सर्किट था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें