मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

तेज बारिश में फैक्ट्री की दीवार ढहने से 13 श्रमिक मलबे में दबे, तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जाेधपुर,। बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक फैक्ट्री की

दीवार ढह गई। मलबे में करीब 13 श्रमिक दब गए। जिनमें से तीन श्रमिकों की

मौत हो गई। श्रमिकों को मलबे से निकालकर एमडीएम हॉस्पिटल भिजवाया गया है।

जहां उनका उपचार जारी है। दो श्रमिकों के शव को एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी

और एक श्रमिक का शव एमडीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी मजदूर कोटा व

मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात से

जोधपुर में बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में बोरानाड़ा थाना क्षेत्र के

सालावास रोड पर महालक्ष्मी टिम्बर नाम से संचालित होने वाली एक फैक्ट्री की

दीवार सुबह चार बजे अचानक से ढह गई। दीवार के पास दूसरी फैक्ट्री के

श्रमिकों की रहने के लिए तीन शेड बने हुए थे। दीवार गिरने से 13 श्रमिक

मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य लोग भी मदद

के लिए मौके पर पहुंच गए और श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे

में तीन श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल श्रमिकों का एम्स

हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। इनमें से एक श्रमिक की हालत गंभीर बनी हुई

है।

बोरानाडा थाने के एसएचओ शकील अहमद ने बताया कि तेज बारिश के

कारण देर रात तीन बजे न्यू महालक्ष्मी फैक्ट्री की दीवार गिर गई। फैक्ट्री

की दीवार के पीछे मजदूरों के टिन शेड बने हुए थे। ऐसे में पीछे की दीवार

मजदूरों के टीन शेड पर जाकर गिर गई, जिसमें 13 मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही

करीब साढ़े तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

लेकिन, तब तक तीन मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं, अन्य मजदूरों को दीवार

काटकर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में नंदू (45), सुनीता (32) और

मंजू (35) की मलबे में दम घुटने से मौत हो गई है। वहीं, पांसुराम (32),

संजय (23), मांगीबाई (50), पवन (19), शांति (33), दिनेश (34), हरीराम (28),

पूरी पत्नी दिनेश और दिनेश पुत्र गंगाराम घायल हो गए। जिनका अस्पताल में

उपचार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें