मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

चीन के हेनान में सेमी ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन, हादसे में 13 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चीन के हेनान में सेमी ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन, हादसे में 13 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के मध्य हेनान प्रांत में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर एक यात्री वैन सेमी-ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 2:40 बजे नानयांग शहर के एक्सप्रेसवे सेक्शन पर हुई। नौ सीट वाली यात्री वैन में उस समय 16 लोग सवार थे, यानी गाड़ी में जरूरत से ज्यादा लोग बैठे थे।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने जांच और राहत कार्य की निगरानी के लिए एक टीम नानयांग भेजी है। यह हादसा हाल की एक और बड़ी त्रासदी के बाद हुआ है।

काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुए कोयला खदान हादसे में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

पिछले हफ्ते किनयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में गैस विस्फोट हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में 82 लोगों की जान चली गई।

प्रांत सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए 755 लोगों को मौके पर भेजा, जिनमें बचावकर्मी और मेडिकल स्टाफ शामिल थे।

कुल 123 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इनमें दो की हालत बेहद गंभीर थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे जबकि 33 लोग इलाज के बाद घर लौट गए।

अधिकारियों ने बताया कि खदान हादसे से जुड़ी कंपनी के जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत हिरासत में लिया गया है।

इसी महीने की शुरुआत में मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में भी बड़ा विस्फोट हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी और 61 लोग घायल हुए थे।

यह विस्फोट चार मई को शाम करीब 4:43 बजे हुआ। हादसा चांग्शा शहर के अंतर्गत आने वाले लियूयांग इलाके में स्थित हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी के प्लांट में हुआ।

राहत और बचाव के लिए 480 से ज्यादा बचावकर्मियों को पांच टीमों में मौके पर भेजा गया था। साथ ही तीन रेस्क्यू रोबोट भी लगाए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें