मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 13 जून: भूल नहीं सकती दिल्ली की 'उपहार' त्रासदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश-दुनिया

के इतिहास में 13 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। दिल्ली के लोगों

के लिए 13 जून, 1997 की तारीख मनहूस है। हालांकि इस तारीख की खुशनुमा शाम

इस तरह के मातम में बदल जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस शाम लोग अपने

परिवार और करीबियों के साथ दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार

सिनेमाघर में बॉर्डर फिल्म देखने पहुंचे थे। इसी दौरान हॉल में आग लग गई।

इस दर्दनाक हादसे में 59 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सौ से ज्यादा लोग झुलस

गए। अग्निकांड की जांच में पता चला कि सिनेमाघर में आग से बचने के इंतजाम

नहीं थे। किसी ने अपने करीबी को खोया तो किसी ने अपने घर का कमाने वाला

इकलौता शख्स। किसी ने अपना पति खोया तो किसी बहन ने अपना भाई। अग्निकांड

पीड़ित कुछ मां-बाप तो ऐसे भी हैं जो आज तन्हाई में अपनी जिंदगी की शामें

गुजार रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जिनका पूरा परिवार ही इस अग्निकांड में

तबाह हो गया। इस अग्निकांड की गूंज देश की सबसे बड़ी अदालत में हो चुकी है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1420: जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1940:

जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की

हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधम सिंह को लंदन में

फांसी दी गई।

1993: किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1997: दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।

2001: नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इनकार।

2002: 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।

2003: डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।

2004: कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ कबीला के खिलाफ तख्ता पलट का प्रयास विफल।

2004: इराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।

2005: ईरान 2009 के अंत से 25 वर्ष के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।

2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2008: चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

जन्म

1923ः हिन्दी सिनेमा के मशहूर गीतकार प्रेम धवन।

1944ः संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बान की मून।

1964ः भाजपा नेता एवं केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल।

1994: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी।

निधन

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें