मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

उमरिया में भूख और प्यास से 13 गायों की मौत, प्रशासन ने की जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उमरिया में भूख और प्यास से 13 गायों की मौत, प्रशासन ने की जांच शुरू

उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में 13 गायों की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन मौतों को लेकर ग्रामीणों ने भीषण जल संकट और मवेशियों की उपेक्षा को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर तहसील के ग्राम करुआ में शुक्रवार को खेत के समीप आठ गायों के शव मिले। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में गंभीर जल संकट के कारण मवेशियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

वहीं दूसरा मामला चंदिया तहसील के ग्राम मड़वा से सामने आया है। यहां एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पांच गायों के मृत मिलने की सूचना है। ग्रामीणों का आरोप है कि गायों को स्कूल परिसर में बंद कर दिया गया था, जिसके कारण वे भूख और प्यास से तड़पती रहीं और उनकी मौत हो गई।

जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और जल संकट के बीच हुई इन घटनाओं ने पशुओं के संरक्षण और पेयजल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब लोगों को ही पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो मवेशियों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी प्रशासन के संज्ञान में आ चुकी है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें