मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : गांजा तस्करी मामले में सासाराम से दो और तस्कर गिरफ्तार, अब तक सात आरोपित सलाखों के पीछे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : गांजा तस्करी मामले में सासाराम से दो और तस्कर गिरफ्तार, अब तक सात आरोपित सलाखों के पीछे

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए ‘एंड टू एंड’ कार्रवाई के तहत सासाराम (बिहार) से दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर में 125 किलो गांजा तस्करी के इस मामले में अब तक कुल सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत सामने आए ट्रैक्टर से गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में गिरफ्तार पांच आरोपितों के अलावा पुलिस ने सासाराम से दो अन्य आरोपित गजेंद्र कुमार सिंह और डब्लू कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।बलरामपुर पुलिस के द्वारा आज बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अगस्त 2025 की रात ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से अवैध रूप से गांजा लेकर ट्रेक्टर-ट्रॉली के जरिए बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे विशेष रूप से बनाए गए चेंबर में छिपाकर रखे गए 125 किलोग्राम गांजे के साथ ट्रेक्टर चालक आरोपित अनुज कुमार बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपित को 2 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा ‘एंड टू एंड’ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक केपी सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की पहचान की। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2025 को ज्ञानचंद पासवान को सासाराम से गिरफ्तार किया गया। आगे की विवेचना में 12 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपित रंजन श्रीवास्तव सहित धीरज कुमार सिंह और विनय पासवान को भी सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।प्रकरण की आगे की जांच में सासाराम क्षेत्र में गांजा खपाने वाले आरोपित गजेंद्र कुमार सिंह तथा ओडिशा में गांजा खरीदने के लिए मुख्य आरोपित के साथ निवेश कर परिवहन में सहयोग करने वाले आरोपित डब्लू कुमार प्रजापति की भूमिका सामने आई। दोनों आरोपितों को सासाराम से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू, उप निरीक्षक के. पी. सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी एवं आरक्षक हरिशंकर यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें