मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से बच्चे की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर इलाके में 12 वर्षीय मासूम मो. साद की पतंग उड़ाने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गयी।स्थानीय पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है। मृतक का परिवार मूल रूप से जाकिर नगर का ही निवासी है। उसके पिता शब्बुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, घटना 17 अगस्त की शाम लगभग 4 बजे की है। मृतक मो. साद, जो कक्षा 6 का छात्र था, अपने घर की चौथी मंजिल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद उसे होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसमें किसी तरह की साजिश या संदेह की गुंजाइश नहीं है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें