मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में बन्द घर से नगदी सहित 12 लाख की चोरी,एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा।नवादा के एक मकान से चोरों ने नगदी समेत 12 लाख की संपत्ति की चोरी कर लिया है।गुरुवार को पड़ोसियों की सूचना पर चोरी की जानकारी हुई।चोरों ने रात्रि में उस वक्त घटना का अंजाम दिया जब घर से बाहर थे .गृहस्वामी गुरुवार को घर पहुंचा तो देखा कि घर का सारा समान तितर -बितर है। सबकुछ लूट गया है।घटना की सूचना जब पुलिस को मिली ,तो मामले की कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है । शेष की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।यह मामला जिले के के पकरीबरावां थानाक्षेत्र के शांति नगर का है ,जहां चोरों ने नगदी समेत 12 लाख रुपए की संपत्ति ले उड़ा।पीड़ित गृहस्वामी अश्विनी कुमार ने पकरीबरावां थाना में चोरी की घटना का लिखित सूचना दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को घर मे प्रवेश किया और घर के सभी कमरों में देखा कि जेबरात के डब्बे बिखरे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि घर में रहे 02 लाख रुपये नगदी समेत 12 लाख की जेवरात चोरी कर लिया है। उन्होंने कहा कि दो मोबाईल को भी चोरों ने लिया ,लेकिन फंसने के डर से घर के बालकनी में उसे फेंककर चला गया।पकरीबरावां थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित रूप से थाने में आवेदन दिया गया।जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ,शेष अन्य के लिए छापेमारी की जा रही है।इस चोरी के मामले में थानाक्षेत्र के जलपार गांव निवासी कलीम के पुत्र लाडला इराकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अन्य चोर की गिरफ्तारी और समान बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें