मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

11 साल पहले रोहित ने खेली थी 264 रनों की ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका के गेंदबाजों पर टूट पड़े थे 'हिटमैन'

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
11 साल पहले रोहित ने खेली थी 264 रनों की ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका के गेंदबाजों पर टूट पड़े थे 'हिटमैन'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम यूं तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसे किसी अन्य बल्लेबाज द्वारा तोड़ना मुश्किल लगता है। रोहित ने वनडे करियर में एक मैच में 264 रनों की शानदार पारी खेली थी।

रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली थी।

तत्कालीन कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया में रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे थे और श्रीलंका के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी थी।

11 साल पहले खेली गई रोहित शर्मा की इस यादगार पारी को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया। बीसीसीआई ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "11 साल पहले रोहित शर्मा ने खेली थी 264 रनों की शानदार पारी।"

बीसीसीआई ने मैच की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा श्रीलंका के गेंदबाजों पर चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने लिखा, "रोहित शर्मा ने एक अविश्वसनीय पारी खेलकर वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान 173 गेंदों में 264 रन बनाए। 33 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी जड़े।

इस मैच की बात करें तो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच खेला गया था। भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए मैदान पर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी मैदान पर थी। रहाणे और शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 24 गेंद में 28 रन बनाकर रहाणे पवेलियन लौटे।

भारत का स्कोर 40 पर एक विकेट था। क्रीज पर मौजूद रोहित शर्मा का साथ निभाने के लिए अंबाती रायडू आए, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाए और 19 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 59 रन पर दो विकेट था। क्रीज पर रोहित शर्मा ने एक छोर संभाल रखा था, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला जारी था।

क्रीज पर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम को संभाला और 200 रनों की शानदार साझेदारी की। विराट जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 261 पहुंच चुका था। विराट ने 66 रनों की पारी खेली थी।

भारत अब आसानी से 300 की दहलीज तक पहुंचता दिख रहा था, लेकिन रोहित शर्मा को कुछ और ही मंजूर था। सेंचुरी लगा चुके रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में तेजी लाते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों को टारगेट करना शुरू किया। उन्होंने टीम के बाकी खिलाड़ी सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा के साथ साझेदारी निभाई और भारत को 404 स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में श्रीलंका की टीम 251 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने इस मैच को 153 रनों से जीत लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें