मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

11 वर्षीय स्कूली छात्र की अपहरण कर हत्या, ईंट भट्ठे में मिली लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
11 वर्षीय स्कूली छात्र की अपहरण कर हत्या, ईंट भट्ठे में मिली लाश

नवादा । नवादा जिले के हिसुआ थाने के धमाल बेलदरिया गांव में 11 वर्षीय स्कूली छात्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई। जिसकी लाश बुधवार को गांव के ही ईंट भट्ठे से बरामद की गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिसुआ थाने के धमाल बेलदारी गांव के सुबोध यादव का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार गोविंदपुर थाने के कुतरुचक मोड पर अवस्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता था ।रविवार को गर्मी की छुट्टी में वह अपना गांव आया था। परिजनों के अनुसार सोमवार से 11 वर्षीय छात्र हिमांशु कुमार लापता था। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। पुलिस को भी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन बुधवार को गांव के ईंट भट्ठे से दुर्गंध देता उसकी लाश बरामद की गई ।नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि भट्टे पर काम करने वाले लोगों को दुर्गंध मिली ,तब उसने लाश होने की पुष्टि की ।जिसके बाद लाश को बरामद किया गया ।इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं तथा हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। घटना के कारणों तथा हत्यारो का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है ।पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वैज्ञानिक जांच के आधार पर हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा ।साथही हत्यारो को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही परिणाम आने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के पिता सुबोध यादव ने अपने पुत्र का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें