मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चों के झगड़े के बाद खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बच्चों के झगड़े के बाद खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल

नवादा। नवादा में शुक्रवार को बच्चो के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद पड़े इसके बाद जमकर वाद विवाद हुआ और फिर यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया ।इस दौरान खूनी संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।मामला कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव का बताया जाता है जहां बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के चलते बच्चों की लड़ाई में बड़े आपस से भीड़ गए लाठी-डंडे , ईट पत्थर और सरिया से जमकर मारपीट की ।इस खूनी वारदात में दोनों पक्ष के महिला बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए हैं।घायलों में एक पक्ष से 7 लोग वहीं दूसरे पक्ष के 4 लोग शामिल है ।सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार पौरा गांव में मां सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के बच्चों में मामूली कहा सुनी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया था ।मामले को लेकर पंचायत भी हुई। मामले को सलटा लिया गया ।लेकिन उसके बावजूद आज एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घायलों में एक पक्ष से पौरा गांव के निवासी सोमर चौधरी का पुत्र गोरे चौधरी ,दिनेश चौधरी, छोटू कुमार,शौरभ कुमार, बाले चौधरी का पुत्र सुरेंद्र कुमार , सोनरवा देवी, दिव्यांशी कुमारी घायल है। वहीं गोरे चौधरी की स्थिति गंभीर बताई जाती है।दूसरे पक्ष से पौरा गांव के निवासी स्वo मेवा लाल का पुत्र संजय राम ,दीपक सिंह का पुत्र कुंदन कुमार ,सुधीर राम का पुत्र गौतम सिंह और दिनेश राम का पुत्र पंकज कुमार घायल है।सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे तैनात चिकित्सक द्वारा जारी है ।कादिरगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि बच्चे- बच्चे की लड़ाई में दो पक्षो में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है ।उन्होंने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति है। पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें