मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रोन से पीछा कर 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ड्रोन से पीछा कर 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

टाेंक। टोंक में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए चेजा पत्थर माफिया पर छापामार कार्रवाई की। डीएसटी और क्यूआरटी टीम के साथ तीन थानों की पुलिस ने ड्रोन की मदद से खनन माफियाओं का पीछा कर 11 पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर लीं। इस दौरान अवैध खनन में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई जिला मुख्यालय से जयपुर रोड की ओर करीब पांच किलोमीटर दूर कच्चा-बंधा वन क्षेत्र में की गई। पुलिस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। कई माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियां छोड़कर पहाड़ी रास्तों से फरार हो गए। यह कार्रवाई डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इसमें डीएसटी (जिला स्पेशल टीम), क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के साथ कोतवाली, सदर और पुरानी टोंक थाना पुलिस शामिल रही। सशस्त्र पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।सबसे पहले पुलिस ने अवैध खनन की लोकेशन ट्रेस की और इलाके से निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। इसके बाद एक साथ दबिश दी गई। पुलिस टीमों को देखते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पत्थरों से भरे वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन ड्रोन के जरिए उनका पीछा कर 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया। मौके से दो बाइक भी बरामद की गई हैं।पुलिस से बचने के लिए एक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज गति से भगाया, लेकिन इस दौरान ट्रॉली पलट गई। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार जहां खनन किया जा रहा था वह अरावली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, जहां खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है।निगरानी की कमी का फायदा उठाकर यहां लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था।कार्रवाई के बाद पुलिस ने वन विभाग को मौके पर बुलाया। वन विभाग के एसीएफ अनुराग महर्षि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें