मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस टीम पर हमला करने वाले 11 शराब तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस टीम पर हमला करने वाले 11 शराब तस्कर गिरफ्तार

कटिहार । सहायक थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सहायक थाना पुलिस टीम पर हमला किया था और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।इस संदर्भ में सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात डायल-112 के कर्मी को सूचना मिली थी कि राजेश कुमार चौहान अवैध रूप से शराब लेकर भेरिया रहिका गौशाला जा रहा है। जब पुलिस टीम ने मौके पर जांच की, तो शराब तस्करों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और ईआरभी वाहन मोटरसाईकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहायक थाना क्षेत्र के भेरिया रहिका गौशाला निवासी राजेश कुमार चौहान पिता भोला चौहान, रोहित कुमार पिता स्व. विष्णुदेव पासवान, लालू रजक पिता अरुण रजक, सुशील कुमार उर्फ करेंटवा पिता स्व. गणेश चौहान, दिनेश चौहान पिता बिशु प्रसाद चौहान, सूरज कुमार पिता रिमल मंडल, गुड्डू कुमार, पिता रिमल मंडल, अनिल कुमार पिता विरेंद्र उराव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टपका निवासी अरूण कुमार चौहान पिता अर्जुन चौहान, ग्राम टपका, पूर्णियां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजवारा ब्रहमपुर निवासी सुरज कुमार पिता यदूनंदन चौहान और भागलपुर जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी विश्वम्भर कुमार पिता राजेंद्र पासवान शामिल है।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें