अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविरों का तांता, स्वस्थ भारत अभियान की सफलता का लिया गया संकल्प
नवादा,। दसवावें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को
नवादा में योग शिविरों का आयोजन कर स्वस्थ भारत मिशन को सफल बनाने का
संकल्प लिया गया।
पतंजलि योगपीठ की ओर से नवादा के गांधी
इंटर स्कूल ,भारतीय जनता पार्टी की ओर से आर्य समाज मंदिर ,कन्हाई स्कूल
मैदान ,शोभा शिव मंदिर परिसर,अदर्शसिटी मैदान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की
ओर से मिर्जापुर सूर्य मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन कर स्वस्थ भारत
मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया ।नवादा के सांसद डॉ विवेक ठाकुर
,प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार भाजपा नेत्री डॉ पूनम शर्मा,पत्रकार
डॉक्टर साकेत बिहारी ,डॉ सुनील कुमार डॉ विकास कुमार ,पूर्व सिविल सर्जन डॉ
विमल कुमार ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता,
शिक्षाविद शैलेश कुमार ,वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चुन्नू, नन्दकिशोर
चौरसिया आदि ने योग शिविर में हिस्सा लेकर समाज में योग की महिमा को
प्रचारित करने का भी संकल्प लिया ।सांसद विवेक ठाकुर ने योग के माध्यम से
निरोग रहकर समाज की सेवा की बात कही ।
इस दौरान जिला के सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी शिक्षाविद नेता बुद्धिजीवी ने संसद के साथ योगासन में किए।
नवादा
सांसद विवेक ने कहा कि 10 साल पहले साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय
योग दिवस घोषित किया था। तब से लेकर आज 10 वर्षों से 21 जून को योग दिवस
मनाया जाता है।
उन्होंने सभी जिला वासियों को प्रत्येक दिन कम से कम अपने शरीर स्वस्थ रखने हेतु आधे घंटे योग करने का भी बातें कही।
भारत माता के छवि पर नवादा पुष्पांजलि अर्पित कर समृद्ध भारत के निर्माण
के लिए आम नागरिकों से सजग बनकर काम करने की भी बात कही गई। अंतरीय
राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व बैंक प्रबंधक सुबोध कुमार ने एक्यूप्रेशर के
माध्यम से निरोग भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।





