मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर योग महोत्सव:नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर पहली बार आयोजित हो रहा है अनूठा आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जयपुर। भारत सरकार आयुष मंत्रालय के अनुसार 21 जून 2024 को

प्रधान मंत्री के नेतृत्व में 10वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा

है। इसके अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम

ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर की पहल पर पहली बार योग का अनूठा आयोजन

किया जा रहा है जिसके तहत इंद्रलोक सभागार में रविवार को अखंड योग का विश्व

कीर्तिमान बनाने का आगाज किया गया है जो कि 17 जून सुबह 7 बजे तक अखंड योग

किया जायेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद

बैरवा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं

सांसद (जयपुर शहर) मंजू शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थानों के

योगाचार्यो को गोमय योगा प्रतीक चिन्ह (गऊसार) से सम्मानित किया।

करीब

51 योग संस्थाएं साथ मिलकर लगातार 1500 मिनट योग करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड

बनाएंगी। भट्टारक जी की नसिया स्थित इंद्रलोक सभागार में 17 जून सुबह 7 बजे

तक योग साधक, योग प्रशिक्षक और योगाचार्य सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न तरह

की योग क्रियाऐं करेंगे।

जयपुर योग महोत्सव-2024 के सातवें दिन

रविवार को जयपुर के योग साधक विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए जुटे। इंद्रलोक

सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पहली बार 80 वर्ष से अधिक

बुजुर्गों ने योगासन किये साथ ही राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रों ने

हैरतअंगेज योग का प्रदर्शन करते हुए योग साधकों और कार्यक्रम में मौजूद

लोगों में उत्साह का संचार किया। इस दौरान योग साधकों का उत्साहवर्धन करने

के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि 1500 मिनट

योगाभ्यास कार्यक्रम के तहत निश्चित रूप से समाज में एक संदेश जाएगा और योग

के प्रति लोगों की जागृति बढ़ेगी।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि योग विद्या हमारे भारत की एक

पुरातन विद्या है। जिसे हमारे महान मनीषियों ने सैकड़ों-हजारों वर्ष शोध के

बाद आविष्कार कर दुनिया के सामने रखा था। और आज भौतिक युग के इस चकाचौंध

भरी जिंदगी में जब अधिकांश नागरिक किसी न किसी तरह की शारीरिक व्याधि से

ग्रस्त है, उन व्याधियों से छुटकारा पाने का सबसे सरल और सहज उपाय

योगाभ्यास है। और आज विश्व कीर्तिमान बनने का आगाज हुआ है और हर व्यक्ति

अपने व्यस्ततम समय में से कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करते हुए जीवन में

अपनाएगा। इससे आने वाले समय में प्रत्येक नागरिक तन मन और मस्तिष्क से

स्वस्थ होंगे। तब विकसित राष्ट्र और विकसित भारत की सोच को आगे ले जाने में

कामयाबी हासिल करेंगे।

वहीं जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि

जयपुर और जयपुर वासियों के लिए बड़ी गौरव की बात है कि एक कीर्तिमान बनाने

जा रहे हैं। उन सभी संस्थाओं को साधुवाद, जो इस योग अभ्यास में भाग ले रही

है। वहीं इस कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार रही सौम्या गुर्जर ने कहा कि योग

ही हमारा ज्ञान, संस्कार, संस्कृति है। जिसे पूरे विश्व में अंगीकार किया

है। योग की ही ताकत है कि आज भारत विकसित भारत बनने जा रहा है, महिलाओं को

बढ़ावा मिल रहा है, देश की अर्थव्यवस्था पांचवे पायदान से तीसरे पायदान पर

पहुंचने की और अग्रसर है। अब जयपुर वासियों की मदद से एक कीर्तिमान बनाया

जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग अनुशासन का नाम है ऐसे में अनुशासित शहर

वासी अपने शहर का और शहर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं। और जब शहरवासियों

का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो वो अपने शहर को स्वच्छ भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें