मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

आयुर्वेद से दिल में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज का शत प्रतिशत इलाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आयुर्वेद से दिल में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज का शत प्रतिशत इलाज

नई दिल्ली। आयुर्वेद से जुड़ी एक अच्छी खबर है। अब आयुर्वेद दिल से जुड़ी बीमारी का भी इलाज करने में सफल है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) में 50 वर्षीय एक व्यक्ति का 90 प्रतिशत ब्लॉकेज का सफल इलाज किया गया है। इसके लिए किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी और आयुर्वेद दवाइयों की मदद से वो ठीक हो गया।

एआईआईए की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि 50 वर्षीय अवधेश कुमार दिल्ली के जैतपुर निवासी हैं और पेशे से आटो ड्राइवर हैं। नवंबर 2022 में इन्हें हार्ट अटैक पड़ा और एंजियोग्राफी में देखा गया कि इनकी आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज थी। दिल्ली के नामी सरकारी अस्पताल में कई महीने इलाज कराने के दौरान इन्हें दो स्टेंट डलवाने की सलाह दी गई लेकिन अक्टूबर 2023 में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में इलाज के लिए पहुंचे।

एआईआईए की डॉक्टर दिव्या कजारिया ने बताया कि आयुर्वेद संस्थान में अवधेश को 15 दिन के लिए भर्ती किया गया और पंचकर्म सहित आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज किया गया। इसके बाद 3 महीने तक घर पर रहकर आयुर्वेदिक औषधियां खाने के लिए दी गईं। अब जब एक बार फिर एंजियोग्राफी की गई तो उसमें 0-5 फीसदी ब्लॉकेज सामने आई।

इस बारे में मरीज अवधेश कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक आने पर 3 महीने इलाज के बाद उन्हें स्टेंट डलवाने के लिए कहा गया था लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए वे कुछ दिन चुप रहे और फिर एक दिन पूरी तरह निशुल्क अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में इलाज के लिए पहुंचे। यहां 15 दिन एडमिशन और 3 महीने इलाज के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और एंजियोग्राम की रिपोर्ट्स भी सामान्य आई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें