मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सुपौल में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुपौल में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुपौल। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को भीमपुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ऑटो के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा लेकर गुजरने वाले हैं।सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। दंडाधिकारी की मौजूदगी में वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ऑटो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से लगभग 100 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के कुशहर एराजी निवासी 21 वर्षीय मो. जाबीर और 21 वर्षीय इंतजार आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके नेटवर्क, आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित तस्करों के संबंध में गहन जांच चल रही है।इस मामले में भीमपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें