मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नशा मुक्त अभियान के 100 दिन, बारामूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नशा मुक्त अभियान के 100 दिन, बारामूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर। 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के 100 दिन पूरे होने पर बारामूला पुलिस ने उपलब्धियों का ब्योरा जारी करते हुए जिले के लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग से नशे के कारोबार के खिलाफ चलाया गया अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है और आगे भी इसे पूरी सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा।

बारामूला पुलिस के अनुसार, पिछले 100 दिनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 42 मामले दर्ज किए गए और 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 79.88 लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थों से जुड़ी छह संपत्तियां जब्त की गईं।

पुलिस ने बताया कि 616 नशा तस्करों और संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, जबकि 57 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाए गए। वहीं, 608 लोगों को 'बदमाशों की सूची' में शामिल किया गया, ताकि उन पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

अभियान के दौरान 8 पिट-एनडीपीएस डोजियर तैयार कर भेजे गए, जिनमें से 7 निरोध आदेश प्राप्त हुए। इसके अलावा 37.5 कनाल क्षेत्र में की जा रही अवैध पोस्ता और भांग की खेती को नष्ट किया गया।

बारामूला पुलिस ने यह भी बताया कि 56 लाख रुपए मूल्य की नशा तस्करों द्वारा अतिक्रमित पांच संपत्तियों को ध्वस्त किया गया। वहीं, स्कूलों, अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों के आसपास 532 तलाशी अभियान चलाए गए और 474 मेडिकल एवं दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया।

जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष को नशे से संबंधित 61 जनसूचनाएं प्राप्त हुईं। इसके आधार पर 20 ड्रग हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और संवेदनशील स्थानों पर 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। पुलिस ने बताया कि 53 आरोपियों के खिलाफ 'नेम एंड शेम' प्रक्रिया अपनाई गई, जबकि एक महिला ड्रग तस्कर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत 41 ड्राइविंग लाइसेंस, 44 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, 173 आधार कार्ड और दो पासपोर्ट को रद्द या निलंबित करने की सिफारिश की गई। इनमें से अब तक 35 ड्राइविंग लाइसेंस और 17 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र निलंबित किए जा चुके हैं।

जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में 185 जागरूकता अभियान चलाए गए, जबकि 63 पुलिसकर्मियों को क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान की नियमित समीक्षा के लिए 11 साप्ताहिक बैठकें भी आयोजित की गईं।

बारामूला पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग से नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने, युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें