मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म मामले में 10 वर्ष की सजा, आरोपित को जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुष्कर्म मामले में 10 वर्ष की सजा, आरोपित को जेल

कटिहार। कटिहार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप मिश्रा की अदालत ने दुष्कर्म मामले में आरोपित मोतिउर रहमान उर्फ मतीउर रहमान को दोषी पाते हुए दो धाराओं में दस-दस वर्ष सश्रम कारावस व दो लाख व पच्चीस हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।अपर लोक अभियोजक राजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और बाद में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। न्यायालय ने अर्थ दंड की राशि पीड़िता को देय होगी और विधिक सेवा प्राधिकार के पीड़ित प्रतिकर राशि का लाभ देने का आदेश दिया है।एक अन्य मामले में कटिहार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम महेंद्र प्रसाद यादव ने हत्या के मामले में दोषी पाते हुए फलका थाना अंतर्गत कवलसिया निवासी झोंटी मंडल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में दस हजार रुपए अर्थ दंड देने का आदेश भी दिया गया। सजा सुनाने के बाद आरोपित को कटिहार जेल भेज दिया गया है।अपर लोक अभियोजक सरदार यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की हत्या पैसे की लेनदेन के विवाद के कारण झोटी मंडल ने की थी। न्यायालय के इस निर्णय के बाद पीड़िता ने राहत की सांस लेते हुए इसे इंसाफ की जीत बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें