मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में रह रहे 10 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस फिलहाल नहीं भेजा जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में रह रहे 10 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस फिलहाल नहीं भेजा जाएगा

रांची। झारखंड में पाकिस्तान के 10 नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें तीन नाबालिग हैं। ये नागरिक झारखंड की राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग में मौजूद हैं।सूत्रों के अनुसार 10 में से सात पाकिस्तानी नागरिकों को लॉन्ग टर्म वीजा प्राप्त है जबकि तीन पाकिस्तानी नागरिक नाबालिग हैं। तीनों फिलहाल वीजा पर अपने ननिहाल में रह रहे हैं।विदेशी नागरिकों का मामला देखने वाले एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह निर्देश दिया है कि लॉन्ग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान फिलहाल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो सात पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर यहां रह रहे हैं। वे फिलहाल पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे।वहीं 10 में से तीन पाकिस्तानी नागरिक दो से लेकर 10 साल के बच्चे हैं। तीनों हाल में ही पाकिस्तान के कराची से रांची आए हैं। क्योंकि तीनों नाबालिग हैं और जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। ऐसे में भारत में रह रही तीनों बच्चों की मां को फिलहाल पाकिस्तान जाने का वीजा नहीं मिलेगा। वहीं उनके पिता को भी पाकिस्तान से भारत आने का वीजा नहीं मिल पाएगा। ऐसे में तीनों बच्चे अकेले पाकिस्तान कैसे जाएंगे, यह बड़ा सवाल है। इस मामले पर झारखंड सरकार का गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंतव्य मांगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार तीनों बच्चों को भारत में रहना है या पाकिस्तान भेजना है इस पर फैसला लिया जाएगा।राजधानी रांची में रहने वाली तीन लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हुई है। तीनों लड़कियां लॉन्ग टर्म वीजा के अनुसार झारखंड में निवास कर रही हैं, लेकिन उनके बच्चे गर्मी की छुट्टियों में पाकिस्तान से झारखंड आए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें