नगर निगम ने शुरू की आदर्श आत्मनिर्भर वार्ड बनाने की मुहिम
जयपुर,। नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में
सर्वश्रेष्ठ रैंक लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, इसी श्रृंखला
में शनिवार को आदर्श आत्मनिर्भर वार्ड बनाने की मुहिम को मानसरोवर जोन के
वार्ड 81 से शुरू किया गया। सुबह 7 से 11 बजे तक चले इस महा अभियान के
अंतर्गत नगर निगम ग्रेटर के अधिकारी उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज,
उपायुक्त (गैराज) अतुल, उपायुक्त (उद्यान ) रविंद्र समेत निगम के अन्य
अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ स्थानीय पार्षद जय वशिष्ठ, फिनीलूप की टीम
के करीब बीस सदस्य और सी के बिरला हॉस्पिटल की टीम के साथ-साथ करीब 100 से
भी अधिक स्थानीय लोगों ने इस महाभियान में भाग लिया। करीब 4 घंटे से भी
अधिक समय तक चले इस महा अभियान में नगर निगम ग्रेटर की टीम एवं संसाधनों
द्वारा दस से भी अधिक ओपन कचरा डिपो को हटाया। इसके अलावा निगम ने खाली पड़े
भूखंडों की भी साफ सफाई की।
टीम द्वारा सबसे पहले रघुविहार पार्षद
कार्यालय के पास से महाभियान को शुरू किया गया। जहां बहुत बड़ा ओपन कचरा
डिपो बना हुआ था जिसे निगम की पूरी टीम ने संसाधनों के साथ उसे साफ किया
तथा आमजन को वहां दोबारा कचरा ना फेंकने की सख्त हिदायत दी। फिनीलूप की टीम
के करीब 20 से अधिक सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर कचरा डस्टबिन में डालने,
सड़कों पर कचरा ना फेंकने तथा गीले व सुखे कचरे को नीले व हरे डस्टबिन में
डालने की समझाइश की गई। इसके बाद शांति नगर गली नंबर 3 आनंद मोती
अपार्टमेंट के सामने ,शांति नगर गेट नंबर 2 ,सीके बिरला हॉस्पिटल की दीवार
के पास , जादौन नगर गली नंबर 2, राज नगर ,बृहस्पति धाम पृथ्वीराज नगर समेत
10 से भी अधिक ओपन कचरा डिपो को साफ किया गया
उपायुक्त
(स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छ
सर्वेक्षण 2024 में श्रेष्ठ रैंक लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे
हैं ओपन कचरा डिपो को समाप्त किया जा रहा है आदर्श आत्मनिर्भर बनाने के लिए
आज मानसरोवर जोन के वार्ड 81 से शुरुआत की गई है जिसमें आमजन को भी अभियान
में जोड़ा गया है तथा उन्हें खुले में कचरा ना फेंकने की सख्त हिदायत दी
गई है।
इस अभियान में आम जन ने भी उत्साह से भाग लिया इसके साथ ही
आमजन ने ओपन कचरा डिपो को को अडॉप्ट भी किया तथा उन ओपन कचरा डिपो को साफ
रखने, उनकी मॉनिटरिंग, ब्यूटीफिकेशन की जिम्मेदारी भी ली।





