मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

10, डाउनिंग स्ट्रीट को कीर स्टार्मर का इंतजार, अभाव में गुजरा कुछ समय, पढ़ाई का खर्च भी दूसरे ने उठाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लंदन,। ब्रिटेन के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली

लेबर पार्टी के अध्यक्ष कीर स्टार्मर के जीवन का कुछ समय अभाव में गुजरा।

यहां तक की कि उनकी पढ़ाई का खर्च किसी दूसरे ने उठाया है। इस समय उनकी

उम्र 61 वर्ष है। वह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 10,

डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) को उनका

इंतजार है।

कीर स्टार्मर ने कहा है कि वह उन लोगों के लिए

भी काम करेंगे, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया है। उन्होंने कहा, ''मैं

हर शख्स के हितों के लिए काम करूंगा।'' स्टार्मर ने मतदाताओं से कहा, ''मैं

आपके लिए बोलूंगा। हर दिन आपके लिए लड़ूंगा। बदलाव के लिए तैयार हूं।

बदलाव अब शुरू हो रहा है। ये आपका लोकतंत्र है। आपका समुदाय और आपका भविष्य

है। आपने वोट दिया है और अब नतीजे देने का समय हमारा है।''

सनद

है कि कीर स्टार्मर विपक्ष का नेता बनने से पहले 2008 से 2013 के बीच

इंग्लैंड और वेल्स में वकील रह चुके हैं। कीर स्टार्मर चार साल से विपक्ष

के नेता हैं और उन्हें अपनी लेबर पार्टी को वामपंथी रुझान से राजनीतिक रूप

से मध्य मार्ग पर लाने का श्रेय दिया जाता है। स्टार्मर का संसदीय क्षेत्र

साल 2015 से हॉबर्न और सेंट पैनक्रास है। स्टार्मर स्वयं को वर्किंग क्लास

की पृष्ठभूमि से बताते हैं।

उनके पिता टूलमेकर और उनकी मां नर्स

रही हैं। मां को स्टिल्स रोग था। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। कीर ने

रीगेट ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की है। 16 साल की उम्र तक उनकी फीस एक

स्थानीय परिषद भरता था। स्कूल के बाद यूनिवर्सिटी जाने वाले वह अपने परिवार

के पहले सदस्य बने और लीड्स यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उन्होंने

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई की।

वह 1987 में बैरिस्टर

बने। मानवाधिकार कानून में उनकी विशेषज्ञता है। अपने काम के सिलसिले में

वो कैरिबिया और अफ्रीका में रहे। वहां उन्होंने मौत की सजा का सामना कर रहे

कैदियों का केस लड़ा। 1997 में उन्होंने तथाकथित मैक्लिबेल कार्यकर्ताओं

का केस मुफ्त में लड़ा।

साल 2008 में कीर डॉयरेक्टर ऑफ

पब्लिक प्रॉसिक्यूशन चुने गए। यह इंग्लैंड और वेल्स में सबसे वरिष्ठ

क्रिमिनल प्रॉसिक्यूटर का पद है। साल 2015 में वो उत्तरी लंदन में हॉबर्न

और सेंट पैनक्रास से सांसद बने। उन्होंने पूर्व में लेबर पार्टी के नेता

जर्मी कॉर्बिन की फ्रंटबेंच टीम में उनके ब्रेग्जिट सचिव के रूप में काम

किया। ब्रेग्जिट यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन को अलग करने की प्रक्रिया थी।

वर्ष 2019 के आम चुनाव में पार्टी की भारी पराजय के बाद कीर स्टार्मर 2020

में पार्टी अध्यक्ष बने। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा था कि वो

लेबर को "विश्वास और आशा के साथ एक नए युग में ले जाएंगे।" ...और ऐसा

उन्होंने कर दिखाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें