मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े व्यवसायी से एक लाख की छिनतई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिनदहाड़े व्यवसायी से एक लाख की छिनतई

सारण। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला एकमा थाना क्षेत्र का है जहाँ बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी को निशाना बनाया और उनसे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में पुलिसिया इकबाल को लेकर भारी आक्रोश है।पीड़ित व्यवसायी शैलेश कुमार के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एकमा शाखा से एक लाख रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा किया।सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने उन्हें अचानक धक्का दिया। जब तक व्यवसायी कुछ समझ पाता अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके पॉकेट से रुपयों का बंडल निकाल लिया और तेज रफ्तार बाइक से रफूचक्कर हो गए।पीड़ित शैलेश कुमार ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुझे ठकुआ मार दिया मैं हक्का- बक्का रह गया शोर मचाने और लोगों से मदद की गुहार लगाने तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, पुलिस ने बैंक के आसपास और भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए हुलिए के आधार पर छापेमारी की जा रही है।इस वारदात ने स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस लूट से आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने सरकार और प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें