मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से निकला डेढ किलो बालो का गुच्छा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से निकला डेढ किलो बालो का गुच्छा

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। हाॅस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान नेपाल निवासी एक 35 वर्षीय महिला के पेट से करीब डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया है,जिसने लोगो को हैरत में डाल दिया है। अस्पताल चिकित्सको ने बताया मेडिकल साइंस में इसे ट्राइकोबेज़ोआर कहा जाता है, और दुनिया भर में अब तक ऐसे महज करीब 500 मामले सामने आये है।एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से पेट दर्द और भूख न लगने की शिकायत से जूझ रही थी। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद वह एसआरपी हॉस्पिटल पहुंची, जहां जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। एंडोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों को महिला के पेट में बालों का बड़ा गुच्छा जमा होने का पता चला।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर महिला के पेट से बालों का पूरा गुच्छा बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से स्वस्थ हो रही है।डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की समस्या अक्सर बाल खाने की आदत (ट्राइकोफेजिया) या मानसिक कारणों से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति अनजाने में बाल निगलता रहता है।समय के साथ ये बाल पेट में जमा होकर बड़ी गांठ का रूप ले लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।डा.सुजीत ने बताया कि एसआरपी हॉस्पिटल के लिए यह तीसरा ऐसा मामला है, जिसका सफल सर्जरी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें