मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भारत-नेपाल सीमा के सुपौल जिला अन्तर्गत एक बंग्लादेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में भारत-नेपाल सीमा के सुपौल जिला अन्तर्गत एक बंग्लादेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के सुपौल जिला अन्तर्गत कुनौली सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गुरुवार देर शाम एक बांग्लादेशी महिला सहित कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, गुरूवार की शाम सीमा चौकी कुनौली चेक पोस्ट 02 (बीपी संख्या 223 के निकट) पर ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मियों ने कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते एवं जांच से बचने का प्रयास करते हुए देखा। ड्यूटी पर तैनात पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चेक पोस्ट पर बुलाकर पहचान संबंधी दस्तावेजों की मांग की।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एती अख्तर (28 वर्ष), पुत्री हारून रशीद, निवासी गाजीपुर, बांग्लादेश, मो शाकिब (25 वर्ष) एवं मो बिलाल (25 वर्ष) दोनों निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश, प्रमोद प्रसाद (24 वर्ष) एवं रमेश कुमार निवासी सप्तरी, नेपाल के रूप में की गयी है।प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी व्यक्ति नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। मो शाकिब ने दावा किया कि उसने लगभग तीन वर्ष पूर्व जॉर्डन में एती अख्तर से विवाह किया था, हालांकि विवाह से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही बांग्लादेशी महिला के पास भारत आने के लिए कोई वैध वीजा भी नहीं पाया गया। पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय कुमार ने आज बताया कि ''कुनौली चेक पोस्ट पर पर ड्यूटी के दौरान एक बांग्लादेशी महिला सहित पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ जारी है। सभी लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते और जांच के दौरान बचते पाये गए। एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें