मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

पटना पुलिस से मुठभेड़ में 2 वांछित अपराधी घायल, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना पुलिस से मुठभेड़ में 2 वांछित अपराधी घायल, एक गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों अपराधी की पुलिस की कड़ी निगरानी में ईलाज जारी हैं।पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान तीनों ने पूर्व में घटित एक हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगामी आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु उपयोग किए जाने वाले हथियार बिहटा थाना क्षेत्र के एक स्थान पर छिपाकर रखे गए हैं। तत्पश्चात पुलिस टीम जब अपराधियों की निशानदेही पर बताए गए स्थल पर पहुंची, तभी अपराधियों द्वारा छिपाए गए हथियार से पुलिस बल पर अचानक फायरिंग प्रारंभ कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा पूर्ण संयम, सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 अपराधी अवधेश उर्फ विदेशिया एवं पप्पू राय के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे अपराधी दीपक कुमार द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया। घायल अपराधियों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर तत्काल समुचित उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें