मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:32 · नई दिल्ली संस्करण

हम लोग मजबूती के साथ मिलकर काम कर रहे : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम लोग मजबूती के साथ आपस में मिलकर काम कर रहे हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और मैं उप मुख्यमंत्री हूं। इसलिए हमारे बीच मुलाकात तो होते रहती है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इसके कोई अलग मायने निकलना कहीं से भी उचित नहीं है। हम लोग सब लोग मजबूती के साथ आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। एक-एक करके जितने वादे किए हैं सारे पूरे कर रहे हैं।नीतीश के भाजपा में जाने से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोगों को जो ठीक लगे वह आप लोग कीजिए लेकिन अफसोस होता है आप लोगों पर कि आप लोग जो सवाल कर रहे हैं इसकी कोई जमीनी हकीकत नहीं है। इसलिए इस मसले पर बार-बार हमें सफाई देने की कोई जरूरत ही नहीं है। आप एक बात समझ लीजिए भाजपा का इस बार बिहार में हार तय है।तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है तबसे भाजपा की पीड़ा बढ़ी हुई है। भाजपा का काम ही इस तरह का अफवाह उड़ाना है और इस तरह का झूठी बात करना है। अब यहां आप लोग साथ ही बना रहे हैं तो अफसोस होता है। हम आपसे पूछना चाहते हैं कि और आपके चैनल से पूछना चाहते हैं कि भाजपा कितना सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ रही है? क्या राजग में सीट शेयरिंग तय हो गया है? आपकी चिंता यहां क्यों होती है, वहां क्यों नहीं होती है?जदयू की तरफ से 17 सीटों की डिमांड पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह हम लोगों का मसला है। जदयू और राजद भी लड़ रही है। जदयू के साथ हम हैं और जदयू हमारे साथ है। हमलोग मजबूती के साथ लड़ेंगे और नीतीश के नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे हैं। भाजपा से नीतीश को ऑफर मिलने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उनका तो दरवाजा बंद था, लगता है आप लोगों से बात करके ही दरवाजा खोले होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें