मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

सनकी सिपाही ने थाने में की फायरिग,खुद को कमरे में किया बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-सिपाही को काबू करने में विभाग को करनी पड़ी मशक्तपूर्वी चंपारण। जिले के पीपरा कोठी थाने में तैनात एक सनकी सिपाही ने थाने में फायरिंग करते हुए खुद को कमरे में बन्द कर लिया।हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ।बताया गया है कि थानाध्यक्ष से विवाद के बाद सिपाही ने फायरिंग कर पूरे थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। इस मामले में सिपाही का पिस्टल छिनने में कई पुलिस अधिकारी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अलबत्ता सूचना यह है कि उक्त सिपाही को घर भेजा गया है , घर जाने वक्त वह आर्म्स साथ ले गया है , जो साथ जा रहे एक विभागीय मित्र को रास्ते मे वापस कर देने की बात कही है। इस बाबत डीएसपी सदर 2 जितेश पाण्डेय ने बताया है कि सिपाही को निलंबित किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी गई हैं , जहां से विधि सम्मत करवाई की जाएगी।शुक्रवार की देर रात से ही मोबाइल पैथर का सिपाही आशीष तिवारी खुद को कमरे में बंद कर रखा था और फायरिंग किया। भय के माहौल में कोई भी उसके इर्द - गिर्द नही जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को दोपहर में उक्त सिपाही को नियंत्रित किया गया।दरअसल उक्त सिपाही का थानाध्यक्ष से कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था , जिससे बिफरे सिपाही ने हंगामा खड़ा कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें