मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षक के अभाव में 22 वर्ष से छात्र नहीं पढ़ रहे अंग्रेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड में एक ऐसा विद्यालय है, जिसके स्थापना काल 2002 से ही छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाने वाले कोई शिक्षक नहीं है। विद्यालय स्थापना का 22 वर्ष गुजर गया लेकिन विभाग एक अंग्रेजी शिक्षक नियुक्त नहीं कर सका है। आज भी बच्चे ट्रांसलेशन बुक को पढ़कर परीक्षा दे रहें हैं। तमाम सरकारी सुविधाएं मिलने के बावजूद भी शिक्षक के अभाव में विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रह जातें हैं।

मामला जिले के सरिया क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगदहा की है। इस संबंध में पूछे जाने पर स्कूल के कई बच्चों ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय का पढ़ाई नहीं होता है।पढ़ाई के नाम पर गणित के शिक्षक दिलीप विश्वकर्मा ही इंग्लिश ट्रांसलेशन कभी-कभार पढातें हैं। लिहाजा हम सभी महज ट्रांसलेशन बुक पढ़कर परीक्षा देने को मजबूर हैं। सचिव द्वारिका महतो ने बताया कि विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छत्राएं पढ़तें हैं और शिक्षकों की संख्या भी क्षमता से कम है, जिसके कारण एक ही क्लास में दो-तीन क्लास के बच्चों को पढ़ाया जाता है। इससे नुकसान सभी विद्यार्थियों को है। विद्यार्थी सुधीर वर्मा ने कहा कि जब से स्कूल आना प्रारम्भ किए हैं तब से अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं आए हैं। जब परीक्षा आता है तो हमसबों को काफी परेशानी होती है। छात्रा सुलेखा कुमारी ने बताया कि महीने में एकाध-बार अंग्रेजी के नाम पर ट्रांसलेशन पढ़ाया जाता है। सिलेबस को छोड़ दिया जाता हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें