मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें : के. रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें : के. रवि कुमार

- सीईओ ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राज्यभर के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठकरांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर एवी होमकर ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन सदन से कई रेंज आईजी, डीआईजी, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों के साथ शुक्रवार काे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित वर्चुअल बैठक की।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सीआरपीएफ, पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों के लिए चुनाव के दौरान न्यूनतम सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्थाओं का आकलन कर लें। इसके साथ-साथ वलनरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में गैर जमानतीय वारंट से संबंधित मामलों पर ससमय कानून सम्मत कार्रवाई कर लें।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पदाधिकारियों एवं कर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया ससमय पूर्ण कर लें एवं आवश्यकतानुरूप सेक्टर ऑफिसर भी नियुक्त कर लें। उन्होंने कहा कि एसएसआर के क्रम में मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत आवेदनों को निष्पादन करना सुनिश्चित कर लें।राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर ए.वी. होमकर ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निदेश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एमसीसी एवं सोशल मीडिया से संबंधित शत प्रतिशत मामलों का निपटान एक सप्ताह के अन्दर कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें