मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:24 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे गेटमैन गोली कांड में दो अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल-सुगौली रेल खंड के मसनाडीह रेलवे फाटक संख्या 14 ए पर कार्यरत गेटमैन गोली कांड में गेटमैन के फर्द बयान पर शुक्रवार को रक्सौल पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।गेट मैन अंसारुल हक़ ने होश में आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि अपने बयान में घायल गेट मैन ने बताया कि एक दिन पूर्व भी दो संदिग्ध को रेलवे फाटक के समीप लाइन पर घूमते देखा था। घटना के दिन रात में केबिन का गेट बंद कर ट्रेन का लोकेशन फोन के माध्यम से ले रहा था। रात्रि करीब 12 बजे कर 30 मिनट पर दो अज्ञात अपराधी आये और केबिन का गेट खोलने को कहा। गेट मैन ने गेट नही खोला तो उसमें एक अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी जो गेट मैन के सीने के आरपार हो गई। घायल अंसारुल हक़ ने किसी तरह इसकी सूचना अपने कार्यालय में दी। जिसके बाद आनन फानन में गेट मैन को हॉस्पिटल पहुचाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें