मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । देश में आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कर्ज के मुद्दों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट होने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार के कर्ज, बेरोजगारी और रुपए के मूल्य के आंकड़ों को साझा करते हुए एक ट्वीट में कहा, ''जब 'इगोनॉमिक्स' ने ‘इकोनॉमिक्स' (अर्थव्यवस्था) को पछाड़ दिया।''

राहुल ने इस तरह का ब्योरा देने के लिए एक सारिणी साझा की और कहा कि 2014 में सरकार का कर्ज 56 लाख करोड़ रुपये था, जो 2022 में 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर 2014 के 4.7 प्रतिशत की तुलना में 2022 में 7.8 प्रतिशत हो गई है और रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 2014 के 410 रुपये से बढ़ कर 1,053 रुपये हो गई है।

राहुल ने यह दावा भी किया कि प्रति व्यक्ति कर्ज 2014 में 44,348 रुपये था जो बढ़ कर 2022 में 1,01,048 रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा 2014 के 135 अरब डॉलर की तुलना में अभी 190 अरब डॉलर है। सारिणी में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2014 में रुपये का मूल्य प्रति डॉलर 59 रुपये था, जो अब 80 रुपये हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें