मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

v

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली,। देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को राहत देने वाली खबर है। मदर डेयरी ने ‘धारा’ ब्रांड खाद्य तेल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अगले हफ्ते नई कीमत वाली पैकिंग उपलब्ध हो जाएगी।

इस कटौती के बाद मदर डेयरी का धारा ब्रांड रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल अब 200 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा। इसके साथ ही धारा कच्ची घानी सरसों तेल की एमआरपी 160 रुपये प्रति लीटर और धारा सरसों तेल की एमआरपी 158 रुपये प्रति लीटर होगी। इसी तरह धारा का रिफाइंड सूरजमुखी तेल 150 रुपये प्रति लीटर और नारियल तेल 230 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि धारा ब्रांड के तेल की कीमतों में यह कटौती वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए की गई है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल की भी बिक्री करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें