मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मढिया गांव में एक रास्ते पर अवैध कब्जे की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मढिया गांव की एक महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने स्थित रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने रास्ते के किनारे लगे आधा दर्जन पेड़ों को भी काट दिया है।

इसी शिकायत पर शिकारपुर थाने के दारोगा रविशंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ मामले की जांच करने गांव पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और पुलिस के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें एसआई रविशंकर प्रसाद, गार्ड संध्या कुमारी और अभिषेक कुमार घायल हो गए।

इस बीच हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मियों से मोबाइल छीनने की भी सूचना है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में पुलिस अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार के बयान के आधार पर प्रिंस पासवान एवं अन्य पंद्रह के विरुद्ध शिकारपुर थाना में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस एक्शन में है। उन्हें बताया गया कि इस मामले में गांव के ही मदन राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें