मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के जहानाबाद में नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत पर सीएम ने जताया शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के जहानाबाद में नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत पर सीएम ने जताया शोक

पटना। बिहार में जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के बागवार गांव में बुधवार को नदी में नहाने के दौरान डूबकर तीन बच्चों की हुई मौत पर सीएम ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।पुलिस के मुताबिक पांच बच्चें स्कूल की छुट्टी के बाद साथ नहाने गए थे। इनमें से तीन बच्चे नदी में नहाने के लिए कूद गए, जबकि दो बच्चे नदी के किनारे पर रुक गए। तीनों को डूबता देख दोनों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। दोनों बच्चों ने गांव पहुंचकर हो हल्ला करके लोगों को घटना की सूचना दी। फिर फौरन स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव को बाहर निकाला गया, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें