मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:05 · नई दिल्ली संस्करण

प्राइवेट नर्सिंग होम में इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की मौत,

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में जिला अस्पताल के सामने एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान एक मासूम बच्ची का डॉक्टर की लापरवाही के चलते मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमले की कोशिश की गयी, लेकिन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को शांत करा दी। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजन डॉक्टर को मारने पर उतारू थे, लेकिन पुलिस ऐन मौके पर पहुंच गई, जिससे स्थिति को काबू में कर लिया गया।

बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण के खजूरी थाना क्षेत्र के सर्वोत्तर नगर गांव निवासी इजहार अली की पत्नी अपने मायके मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव आई थी। इसी बीच उसके एक साल के मासूम बच्ची को अचानक सांस लेने में दिक्कत हो गई। जिसे परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज पहुंचे। सदर अस्पताल में बच्ची को लेकर गये, जहां अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के सदर अस्पताल के ठीक सामने निजी नर्सिंग होम में बैठने की बात कहकर एक दलाल लेकर चला गया। परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि जब बच्ची का इलाज चल रहा था तब डॉक्टर ने कहा कि बच्ची स्वस्थ हो जाएगी और जल्दी आप अपने घर लेकर चले जाएंगे। इसी बीच बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई और इंजेक्शन देते ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत हो जाने के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया और निजी अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मामले में डॉक्टर ने कहा कि बच्ची की स्थिति काफी क्रिटिकल थी। इलाज किया गया था और इसी बीच उसकी मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने कहा कि सूचना मिली, हंगामे के यहां पहुंचकर मामले को शांत कराया गया है। मामले की जांच की जाएगी जांच के दौरान जो भी मामले सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत देर शाम तक नहीं की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें