मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

दानापुर कोर्ट में बाहुबली अनंत सिंह की हुई पेशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-बिल्डर राजू सिंह अपहरण मामला

पटना। दानापुर कोर्ट में पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह की पेशी हुई। बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण मामले में अनंत सिंह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पवन कुमार के कोर्ट में सशरीर पेश हुए। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी।बेऊर जेल से अनंत सिंह एबुलेंस से कोर्ट पहुंचे थे। एंबुलेंस से बाहर आते ही सबसे पहले उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया। इस संबंध में उनके वकील सुनील कुमार ने बताया कि बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 मामले में मोकामा के पूर्व विधायक सह राजद नेता अनंत सिंह आज कोर्ट में पेश हुए। अपहरण का मामला पूरी तरह से गलत है। पैसे के लेनदेन का मामला है। जिसे अपहरण का रूप दिया गया है।बता दें, अनंत सिंह पर ठेकेदार सह बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू का अपहरण कर वसूली और प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। इस मामले में अनंत सिंह, राजद के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह समेत 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें आरोपी अभी भी फरार हैं।वहीं, अनंत सिंह ने कहा था कि बिल्डर ने उनके चार करोड़ रुपये लिए हैं। विधानसभा का चुनाव उन्होंने जेल से लड़ा था। चुनाव के दौरान उन्हें भागलपुर जेल भेज दिया गया था। भागलपुर जेल में उन पर पुलिस अधिकारी को धमकी देने के भी आरोप लगे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें